बिहार में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी, दो समुदायों में बनी तनाव की स्थिति, दो दिनों के लिए इंटरनेट बंद

By: Shilpa Fri, 27 Oct 2023 8:01:52

बिहार में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी, दो समुदायों में बनी तनाव की स्थिति, दो दिनों के लिए इंटरनेट बंद

नई दिल्ली। बिहार के बेगूसराय, औरंगाबाद के बाद छपरा में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। दो समुदायों में झड़प के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गए है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार की है। प्रशासन ने एहतियाती कदम के तहत सदर अनुमंडल इलाके में दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद पर रोक लगा दी है। घटना के बाद मौके पर सारण पुलिस अधीक्षक सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर किया पथराव


सारण पुलिस के एक्स हैंडल पूर्व ट्विटर से शुक्रवार को जानकारी देते हुए लिखा, दिनांक 27.10.2023 को सुबह करीब 5:00 बजे भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार के सामने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूसों द्वारा जोर से डीजे बजाया गया। वहीं, असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। प्रशासन और पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग हुए चोटिल

इस पूरे मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, विवाद के बाद सारण के एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने नई बाजार सहित मालखाना चौक और उसके आसपास से सटे मोहल्लों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पत्थराव के दौरान पुलिसकर्मी सहित करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। हिंसक झड़प के बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों ने फ्लैगमार्च किया।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com